PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब में फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, मकान पर किये अज्ञात हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर,

punjab amritsar village firing bikram majithia shares video

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। 

.

.

जानकारी के अनुसार, करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की गई। घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि परिवार के सदस्यों को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है। परिवार के सदस्य रशपाल सिंह का कहना है कि

.

.

उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है, फिर भी इस तरह की घटना ने उन्हें दहशत में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के डीजीपी और सीएम मान से अपील की है कि

.

यह भी पढ़ें : MLA धालीवाल ने CM सुक्खू से शिमला में की मुलाकात, डलहौजी का नाम बदलने की रखी मांग,

.

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए, क्योंकि आम लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। सूचना मिलने के बाद थाना मजीठा एसएचओ अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिती का जायजा लेते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

.

Latest News