PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

CM चन्नी के भांजे को लेकर आई बड़ी ख़बर, माननीय अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला जालंधर की अदालत का रिमांड बढ़ाने से इनकार,

punjab assembly election 2022 cm Charanjit channi nephew honey present in court again Jalandhar PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज रेत खनन और मनी लांड्रिंग के मामले में फंसे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी को जालंधर की अदालत ने जेल भेज दिया है / प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर फिर से अदालत में प्रस्तुत किया था /

आज यानि शुक्रवार को हनी का तीन दिन का रिमांड समाप्त गया था और ऐसे में आज उनको अदालत में ईडी के अधिवक्ता ने हनी के रिमांड को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की लेकिन अदालत ने उनकी दलील को नहीं माना और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया, फिलहाल, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हनी को न्यायिक हिरासत में कहां रखा जाएगा /

आपको बता दें कि हनी को ईडी ने 4 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था / उसके बाद अदालत ने उसे 8 फरवरी तक ईडी को रिमांड पर सौंप दिया था / इस दौरान ईडी की पूछताछ में हनी ने माना था कि उसने अवैध खनन से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों रुपये वसूले थे / इसके बाद ED यह पता लगाने के प्रयास में थी कि यह पैसा असल में किसका है /

जांच एजेंसी ने हनी को 8 फरवरी को अदालत में प्रस्तुत कर उसका रिमांड बढ़ाने की मांग की थी / अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हनी का रिमांड 11 फरवरी तक बढ़ा दिया था / इसके बाद अब उसे दोबारा अदालत में प्रस्तुत किया गया है / आपको बता दें कि ईडी ने 12 फरवरी को भूपेंद्र सिंह हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी करके लगभग 8 करोड़ रुपये जब्त किए थे /

हनी के दोस्त संदीप के पास से भी 2 करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी / दोनों ED को यह यह नहीं बता पाए थे कि इतनी बड़ी धनराशि का स्रोत क्या है / इस कार्रवाई के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी विरोधियों के निशाने पर आ गए थे / उनका दावा था कि यह सारा पैसा सीएम चन्नी का है और भ्रष्टाचार के जरिये कमाया गया है /