PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आखिरकार PTB News की खबर पर लगी मुहर, पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले CM चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे के नए पुलिस महानिदेशक यानी DGP के नाम पर मुहर लगा दी है और वीके भवरा जोकि 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं की अगुवाई में ही पंजाब पुलिस विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होगा /
पंजाब के कार्यवाहक DGP बनाए गए सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक को लेकर भी सवालों के घेरे में थे / केंद्र सरकार की टीम ने भी राज्य की पुलिस पर प्रधानमंत्री के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया था, इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया है /
DGP के बाद फिरोजपुर के SSP हरमनदीप को भी हटा दिया गया है / उनकी जगह पर नरिंदर भार्गव को नया SSP लगाया गया है / आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंधों में चूक सामने आई थी / प्रधानमंत्री का काफिला करीब 20 मिनट तक फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर रुका रहा था /
इस दौरान उस दौरान काफिले के पास काफी लोग पहुंच गए थे / इस मामले के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे / प्रधानमंत्री ने बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से कहा था कि अपने मुख्यमंत्री को कह देना कि वह यहां तक जिंदा पहुंच गए / इसके बाद सूबे में सियासी बवाल खड़ा हो गया था / आपको यह भी बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने 4 जनवरी को पंजाब में स्थायी DGP के लिए 3 अफसरों के नाम का पैनल भेजा था /
सूत्रों की मानें, तो गुरुवार और शुक्रवार की रात 1 बजे तक CM चन्नी, डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और गृह विभाग के ACS अनुराग वर्मा के बीच इस मामले पर लंबी चर्चा हुई / इतनी कवायद के बाद भी DGP के नाम का फैसला नहीं हो पाया था / आखिरकार आज यानि शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री चन्नी ने वीके भवरा के नाम की फाइल पर दस्तखत कर दिए /



































