PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आस्था के बावजूद गई 4 लोगों की भयानक हादसे मेँ जान, माथा टेकने जा रहे थे नकोदर,

punjab-barnala-road-accident-4-killed-accident-ludhiana-barnala-state-highway-baba-murad-shah-ji-nakoder

PTB Accident न्यूज़ नकोदर / बरनाला / हिसार : पंजाब के बरनाला में शुक्रवार सुबह हुए भयानक सड़क हादसे मेँ 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा लुधियाना-बरनाला स्टेट हाईवे पर हुआ। मारे गए चारों लोग हरियाणा में हिसार शहर के रहने वाले थे और नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार बरनाला जिले के ठुल्लीवाल पुलिस थाने के SHO बलदेव सिंह के अनुसार सुबह 5 बजे बरनाला से लुधियाना की तरफ जा रही सफेद कार (HR-86-3358) हाईवे पर जा रही ईंटों से भरी ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में काम में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान विकास सोनी, अमृतपाल, सोनू और 14 वर्षीय अंकित के रूप में हुई।

मारे गए चारों लोग हरियाणा में हिसार शहर के 12 क्वार्टर रोड और पटेल नगर के रहने वाले हैं। मरने वालों में विकास सोनी और अमृतपाल जीजा-साला है जबकि बाकी दोनों उनके पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि अंकित और सोनू अपने परिवार में इकलौते थे। बलदेव सिंह ने बताया कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि इसमें कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चारों डेडबॉडी बरनाला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दी।

punjab-barnala-road-accident-4-killed-accident-ludhiana-barnala-state-highway-baba-murad-shah-ji-nakoder

पुलिस ने हिसार में मृतकों के परिवारजनों को सूचित कर दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बरनाला पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वाला विकास सोनी हिसार में डेयरी करता था। उसकी पंजाब में जालंधर जिले के नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह की दरगाह में बहुत आस्था थी। वह हर महीने वहां माथा टेकने के लिए जाता था। दो दिन पहले भी विकास अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ नकोदर गया था।

गुरुवार रात को विकास और उसकी डेयरी पर काम करने वाले सोनू का फिर नकोदर जाने का प्रोग्राम बन गया। सोनू के परिवार में पांच साल का बेटा और दो साल की बेटी है। इन दिनों उसकी पत्नी गर्भवती है और उसकी डिलीवरी जल्दी होने वाली है। बरनाला के पास शुक्रवार सुबह हुए रोड एक्सीडेंट में मारे जाने वाले चारों लोग हिसार में 12 क्वार्टर रोड और

पटेल नगर के रहने वाले थे। हादसे की खबर आते ही दोनों इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। एक्सीडेंट में मारा गया 14 साल का अंकित हिसार में विकास सोनी का पड़ोसी था। जब विकास और सोनू के नकोदर जाने के प्रोग्राम का पता चला तो अंकित भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। शुरुआत में विकास ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया लेकिन अंकित के बार-बार आग्रह करने पर विकास उसे साथ ले गया।

Latest News