PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BJP नेता मनप्रीत बादल को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पंजाब सरकार को भी दिए निर्देश,

punjab-bathinda-punjab-former-minister-manpreet-badal-high-court-bail-hearing-big-news

PTB Political न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता Manpreet Singhs Badal  को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने Manpreet Singhs Badal  को अंतरिम जमानत दे दी है। जिसमें कुछ शर्तें हो सकती हैं। इतना साफ है कि Manpreet Singhs Badal के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार हट गई है। हाईकोर्ट ने (Bhagwant Mann) पंजाब सरकार को नोटिस कर जवाब भी मांगा है। इस बारे में हाईकोर्ट की तरफ से ऑर्डर लिखवाए जा रहे हैं।

punjab-bathinda-punjab-former-minister-manpreet-badal-high-court-bail-hearing-big-news

आम तौर पर ऐसे केस में शर्तें होती हैं कि पासपोर्ट जमा करवाना होगा। इसके अलावा जांच में भी शामिल होना पड़ता है। हालांकि सारी बातें हाईकोर्ट के लिखित आदेश आने के बाद ही पता चलेंगी। वहीं Manpreet Singhs Badal को जमानत मिलना पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आप नेताओं के अलावा CM भगवंत मान तक पूर्व वित्तमंत्री Manpreet Singhs Badal के फरार होने को लेकर कई तरह के तंज कस रहे थे। इसके अलावा उनके किए कामों की सजा भुगतने की बात कह रहे थे।

मनप्रीत बादल के खिलाफ बठिंडा में लैंड अलॉटमेंट का केस दर्ज हुआ था। जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने कम रेट पर सरकारी प्लाट खरीदे। जिसके लिए बीडीए के अधिकारियों से मिलकर पूरी साजिश रची। जिससे सरकार को 60 लाख से ज्यादा का खर्चा हुआ। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो लगातार उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी। इसके लिए पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश तक रेड की गई। हालांकि Manpreet Singhs Badal  विजिलेंस के हाथ नहीं लगे।

विजिलेंस ने उनके रिश्तेदारों के अलावा गनमैनों के घर तक दबिश दी। इसके अलावा मनप्रीत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के अलावा लुकआउट सर्कुलर तक जारी कर दिया गया था। साल 2018 से ही माडल टाउन फेज वन बठिंडा में टीवी टावर के नजदीक प्लाट को खरीदने के लिए साजिश रची जा रही थी। जिसके चलते पुडा के अफसरों-कर्मचारियों ने इन प्लाटों के अपने तौर पर जाली नंबर लगाए। फिर 2018 में ही ई-ऑक्शन के जरिए इवेंट क्रिएट करके बोली करवाना दिखाया गया

Latest News