PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

पंजाब की इस Church में हुआ रात के अँधेरे बड़ी वारदात, कैमरे में कैद हुआ पूरी घटना,

punjab big incident church punjab Big incident happened in this church of Punjab in the dark of night Entire incident caught on camera

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन के अधीन पड़ते कस्बा पट्टी के नजदीक गांव ठक्करपुरा में बीती रात करीब 2.30 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा नामी चर्च में घुसकर मूर्तियों की तोडफ़ोड़ करते हुए फादर की कार को आग लगा दी गई। इस वारदात के बाद ईसाई भाईचारे में काफी ज्यादा रोष पाया जा रहा है।

उधर मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव ठक्करपुरा में स्थित कैथोलिक चर्च में बीती देर रात कुछ अज्ञात नौजवानों में दाखिल होते हुए पहले चौकीदार को बंधक बनाया फिर चर्च में मौजूद प्रभु यीशु मसीह और मां मरियम की मूर्तियों को खंडित कर दिया।

यह सारी वारदात चर्च में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद शरारती तत्वों द्वारा जाते समय चर्च में खड़ी फादर की कार को भी आग लगा दी गई। इस वारदात के बाद जहां ईसाई भाईचारे में काफ़ी ज़्यादा रोष पाया जा रहा है वहीं इलाके में दहशत का माहौल भी बन गया है। मौके पर पहुंचे जिले के एस.पी इन्वैस्टीगेशन विशालजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालते हुए मुलजिमों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Latest News