PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, कैश वैन का संरक्षक उड़ा ले गया 2 करोड़ 19 लाख रुपये की नगदी, पंजाब पुलिस में मचा हड़कंप,

Punjab Big News ludhiana news custodian cash van absconded money looted rs 2 crore 19 lakh Crime News Breaking

पीटीबी न्यूज़ लुधियाना : कैश कलेक्शन कंपनी की कैश वैन का संरक्षक वैन से 2 करोड़ 19 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर बलोवाल गांव निवासी हरमिंदर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी देते हुए कोमल कृष्णा ने बताया कि वह रेडिएट कैश मैनेजमेंट सर्विस में वोल्ट मैनेजर के पद पर काम करता है।

कल वैन ने कस्टोडियन हरमिंदर सिंह को गनमैन सोहन सिंह के साथ बैंकों से पैसे लेने के लिए भेजा। कस्टोडियन और गनमैन ने पखोवाल रोड स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैक से एक करोड़ रुपये लिए, जिसके बाद हरमिंदर सिंह और गनमैन एयू स्मॉल फाइनेंस बैक माल रोड गए, जहां से उन्होंने एक करोड़ 46 लाख रुपये की राशि एकत्र की।

नगदी लेने के बाद वह दोनों केनरा बैंक गिल रोड पहुंचे। इस बार हरमिंदर सिंह ने गनमैन सोहन सिंह को बहाना बनाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। शाम को कैश के साथ गाड़ी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पखोवाल रोड पर पहुंची तो सीवीसी रमनजोत व अजीत सिंह ने जब ट्रंक खोला तो ट्रंक में 26 लाख 80 हजार रुपये ही थे। आरोपित हरमिंदर सिंह 2 करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये की चोरी कर ली।

इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 6 को शिकायत दी गई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमिंदर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि हरमिंदर सिंह गनमैन को उतारकर कहां ले गया था और उसने पैसे कहां निकाले हैं। पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

Latest News