PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस सरकारी स्कूल में मिले 17 के करीब बच्चे कोरोना पॉजिटिव, एक शिक्षक भी निकला संक्रमित,

Punjab chandigarh 17 students one teacher tested positive covid 19 government school in mohali

PTB Big न्यूज़ मोहाली : कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। न्यू चंडीगढ़ के पास गांव तीड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 बच्चे और एक अध्यापक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 80 विद्यार्थियों के सैंपल लिए थे। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी विद्यार्थी सामान्य हालत में अपने घरों में हैं।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव तीड़ा में कुल 377 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ बच्चों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने के कारण इनकी कोरोना जांच कराई गई। शनिवार को चार बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। सोमवार को स्कूल में सामान्य लक्षणों वाले छात्रों की कोविड जांच की गई। इसमें 13 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक अध्यापक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमें स्कूल में मौजूद हैं। दोनों विभागों की हालात पर नजर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। मौसम में बदलाव होने के कारण वायरस का प्रकोप बढ़ा है। बच्चों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाने के बारे में बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने कुछ दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की मांग की है।

Latest News