PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

CTU की बस हुए भयानक सड़क हादसे का शिकार, बिजली का पोल और दीवार को तोड़ वेरका प्लांट में जा घुसी,

punjab chandigarh ctu bus accident in mohali 10 people were aboard Mohali Punjab

PTB Big Accident मोहाली : चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बस हादसे का शिकार हो गई / यह हादसा मोहाली के फेज-6 के पास वेरका प्लांट के पास वीरवार तड़के हुआ है / हादसे के वक्त बस में करीब 10 सवारियों मौजूद थी / गनीमत रही कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं / हादसे के बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से बस स्टैंड भेजा गया /

मोहाली के फेज-6 स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर एसी बस टर्मिनल और वेरका प्लांट के बीच चौराहे पर CTU बस रांग साइड आ रहे आटो को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई / बस की रफ्तार तेज थी जिस वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा / अनियंत्रित बस पहले फुटपाथ किनारे लगे हाइटेंशन बिजली के पोल से टकराई, जिसके बाद वेरका प्लांट की दीवार व साथ में लगी लोहे की जाली को तोड़कर वेरका प्लांट के परिसर में घुस गई / बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने पेड़ से टकराने के बाद भी बस नहीं रुकी /

इस हादसे संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह तड़के 3 बजे हुआ है / यह CTU बस मनाली से चंडीगढ़ होते हुए अंबाला कैंट जा रही थी / CTU बस चालक के अनुसार वेरका प्लांट गेट से एक टैंपो निकला जो रांग साइड आ रहा था / अचानक आटो सड़क के बीचों बीच आ गया / आटो को बचाने के लिए चालक ने गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ा जिसके चलते बस अनयंत्रित हो गई /

बस बेकाबू हो गई और खंबा, पेड़ की टहनी और फिर वेरका प्लांट की दीवार व लोहे की जाली तोड़ती हुई अंदर जा घुसी / हाइटेंशन तार को पोल का पोल बस पर गिर गया लेकिन गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ / बिजली की तार से बस में करंट फैलने के साथ आग भी लग सकती थी / हादसे के वक्त बस में करीब 10 सवारियां बैठी थीं, जोकि बिल्कुल ठीक है / सवारियों को अन्य वाहन के जरिए चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचाया गया / चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं और मामला अंडर इंवेस्टिगेशन है /