PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब, बाजवा डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ ED की बड़ी करवाई, सर्च ऑपरेशन जारी, करोड़ों की ठगी से जुड़ा है मामला,

punjab-chandigarh-ed-raids-jarnail-singh-bajwa-seizes-luxury-cars

PTB Big न्यूज़ मोहाली : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाजवा डेवलपर्स के मालिक जरनैल सिंह बाजवा और उनकी कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार और गुरुवार को चंडीगढ़ और मोहाली के कई ठिकानों पर ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जरनैल सिंह बाजवा के मोहाली के सेक्टर-71 स्थित घर, खरड़ में उनके कार्यालय और अन्य जगहों की तलाशी ली गई।

.

ईडी ने इस ऑपरेशन में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत इकट्ठे किए हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान ED ने बाजवा की तीन लग्जरी गाड़ियां-पोर्श, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड एंडेवर जब्त कर लीं। इसके अलावा कई जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए। सूत्रों के मुताबिक यह सर्च ऑपरेशन बुधवार से शुरू हुआ और गुरुवार को भी जारी रहा।

.

.

ED के अनुसार जरनैल सिंह बाजवा और उनकी कंपनी पर निवेशकों से फ्लैट और प्लॉट देने के नाम पर करीब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा करने और ठगी करने का आरोप है। जांच में पता चला है कि बाजवा ने लोगों को घर और जमीन देने का वादा करके उनसे भारी रकम ली लेकिन वादे पूरे नहीं किए। चंडीगढ़ और मोहाली के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ अब तक 44 से ज्यादा प्राथमिकी (FIR) दर्ज हो चुकी हैं। इनमें ठगी और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक जरनैल सिंह बाजवा पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार हैं और इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। ED ने इस सर्च ऑपरेशन में उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर भी तलाशी ली। जांच एजेंसी का कहना है कि बाजवा और उनकी कंपनी ने निवेशकों से इकट्ठा की गई रकम का गलत इस्तेमाल किया और इसे मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए दूसरी जगहों पर ट्रांसफर किया। यह मामला तब और गंभीर हो गया।

.

.

जब पता चला कि बाजवा डेवलपर्स ने सनी एनक्लेव जैसे प्रोजेक्ट्स में बुनियादी सुविधाएं देने में भी कोताही बरती, हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सनी एनक्लेव में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बाजवा की बिना बिकी जमीन बेचने का आदेश दिया था। ED की इस कार्रवाई से निवेशकों में उम्मीद जगी है कि उनकी ठगी गई रकम वापस मिल सकती है। जांच एजेंसी अब इन दस्तावेजों और सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाजवा और

.

उनकी कंपनी ने कितने लोगों को ठगा और कितनी रकम का दुरुपयोग किया। स्थानीय लोगों और निवेशकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि दोषियों को सजा मिलेगी। यह सर्च ऑपरेशन चंडीगढ़ और मोहाली में ईडी की सक्रियता को दर्शाता है। जांच एजेंसी ने साफ किया है कि मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, जांच चल रही है और जल्द ही इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।