PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों की अब बस भेजिए फोटो / वीडियो और हो जायेगा चालान,

punjab-chandigarh-just-send-photo-or-video-traffic-violation-over-34000-challans-issued-so-far

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले खुद और दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। इन्हें रोकने के लिए ट्रैफिक सेंटिनल योजना कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत ट्रैफिक नियम के उल्लंघन की व्हाट्सएप पर मिली शिकायतों के आधार पर इस वर्ष 14 सितंबर तक 5,714 चालान हुए हैं। चार वर्षों का आंकड़ा देखें तो 34 हजार से अधिक चालान हुए हैं।

.

.

पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग बढ़ाने की अपील की है। पहचान गुप्त रखते हुए व्हाट्सएप नंबर 97795-80985 पर उल्लंघन की तस्वीरें या वीडियो भेज सकते हैं। पुलिस फिर चालान जारी करती है और नागरिकों को उनके सहयोग के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

.

.

किस वर्ष कितने चालान आंकड़ों के अनुसार : –
-2022 में 9,333

-2023 में 11,802

-2024 में 7,206

-इस साल 14 सितंबर तक 5,714

.

हेलमेट न पहनना सबसे आम उल्लंघन है। 2022 में 4,600, 2023 में 5,030, 2024 में 2,086 और 2025 में अब तक 1,878 चालान इसी वजह से जारी किए गए। इतना ही नहीं, महिलाओं का हेलमेट न पहनना चिंता का विषय है। इस साल 2,193 चालान महिलाओं के हेलमेट न पहनने के किए गए हैं।

.

.

गलत दिशा में या नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने से भी लोग बाज नहीं आ रहे। रॉन्ग पार्किंग के 2025 में 631 चालान जारी किए गए, जबकि पिछले साल यह संख्या 547 थी। अन्य प्रमुख उल्लंघनों में ट्रिपल राइडिंग के 238 मामले, रेड-लाइट उल्लंघन के 73 और साइकिल ट्रैक या फुटपाथ पर वाहन चलाना के 220 शामिल हैं।