PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

बाल्टन मार्केट में महिलाओं का खतरनाक ‘चोर गैंग’ हुआ एक्टिव, CCTV में हुई वारदात कैद,

punjab-chandigarh-women-thief-gang-caught-on-cctv-in-baltana-market-zirakpur

PTB Big न्यूज़ जीरकपुर : क्षेत्र में महिलाओं के चोर गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात बाल्टन की मेन मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में 5–6 महिलाओं का एक संदिग्ध समूह कैद हुआ है। सभी महिलाएं अपने चेहरों को दुपट्टे से ढके हुए बाजार की गलियों में घूमती दिखाई दे रही हैं। फुटेज में साफ दिखता है कि जैसे ही सड़क से कोई वाहन गुजरता है, ये महिलाएं तेजी से दुकानों की ओट में छिप जाती हैं।

.

.

इतना ही नहीं, कैमरे की दिशा में आते ही वे चेहरे को और अधिक छिपाने की कोशिश करती नजर आती हैं। सूत्रों के मुताबिक यह ताजा वीडियो बीती रात करीब 3:30 बजे का है। इस दौरान महिलाएं बाल्टन मेन मार्केट की गलियों में घूम-घूमकर दुकानों और शटरों का निरीक्षण करती प्रतीत हुईं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ताले तोड़ने और शटर उठाने की कोशिश जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे संदेह है कि

.

.

यही गिरोह रात के अंधेरे में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। जीरकपुर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा चोरी करने की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई महिला गिरोह दुकानों और घरों को निशाना बनाते पकड़े जा चुके हैं। मगर इस बार गिरोह का सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से कैद होना स्थानीय लोगों के बीच दहशत का कारण बन गया है। दुकानदारों का कहना है कि

.

.

रात के समय महिलाएं होने की वजह से कई बार लोग शक भी नहीं करते, जिसका फायदा ये गिरोह उठाता है। क्षेत्रवासियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं के लिए पुलिस की धीमी कार्रवाई को जिम्मेदार बताया है। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस गश्त में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसी लापरवाही के कारण ऐसे गिरोह बेखौफ होकर रात के समय बाजारों में घूमते हैं और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

.

.

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से रात की गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त बल तैनात करने और गिरोह को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और महिलाओं की पहचान करने का प्रयास जारी है। बाजार के आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि उनके आने-जाने के मार्ग का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।