PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व बैंक से मांगी मदद,

punjab-chief-minister-bhagwant-mann-met-world-bank-officials

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण सहयोग मांगा है। बीते दिन यानि शुक्रवार को भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्ट टानो क्यूम के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को वित्तीय सहायता दिए जाने की जोरदार वकालत की। शुक्रवार रात को खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वित्तीय और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के लिए

.

.

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाने और अपने नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर बल दिया। इन सुधारों के संबंध में राज्य के ठोस एजेंडे को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करने का मुख्य उद्देश्य वित्तीय विवेक, बेहतर शासन और सेवाओं की बेहतर डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करना है। 

.

.

.

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह वित्तीय सहायता बुनियादी ढांचे के विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों सहित पंजाब की विकास प्राथमिकताओं को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

.

.