PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब : मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को दी बधाई,

punjab-chief-secretary-anurag-verma-congratulates-paris-olympics-2024-medal-winning-pcs-officer-hockey-players

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले दो पीसीएस अधिकारी हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह ने सोमवार को पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले दो और पीसीएस अधिकारी हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे।

.

.

मुख्य सचिव वर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि 19 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में कप्तान और उप कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है।

.

.

इसके तहत राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपए दिए गए। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने 8 कांस्य पदक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपए तथा 11 प्रतिभागी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

.

.

दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभव मुख्य सचिव के साथ साझा किए। मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि पूरे ओलंपिक में भारत ने हॉकी में बेहतरीन टीम खेल दिखाया और 10 खिलाड़ियों के साथ ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतकर एक मिसाल कायम की। बातचीत के दौरान श्री वर्मा ने खिलाड़ियों के साथ राज्य में हॉकी को और बढ़ावा देने के लिए विचार भी रखे।

.

.