PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में माथा टेकने पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान व उनकी धर्मपत्नी,

punjab-cm-bhagwant-mann-with-wife-dr-gurpreet-kaur-along-paid-obeisance-to-mata-shri-naina-devi

भगवंत मान ने कहा – पंजाब और हिमाचल भाई-भाई, हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे संबंध,

हिमाचल के लोग पंजाब में पूरी तरह से हैं सुरक्षित, उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है मेरी,

PTB Big न्यूज़ बिलासपुर : हिमाचल और पंजाब के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी बने रहेंगे। चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह ही रहेंगे। हिमाचल के साथ हमारा पानी का या किसी भी किस्म का कोई झगड़ा नहीं है। हम मिलजुल कर रहते हैं। गुरुद्वारा साहिब और मंदिरों में जाकर यही कामना करता हूं कि यह भाईचारा ऐसे ही बना रहे।

.

.

दरअसल आज यानि शुक्रवार को श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में धर्मपत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ माथा टेकने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंदिर में पूजा की। उसके बाद उन्होंने हवन कुंड में आहुति डाली। पुजारियों ने स्मृति चिह्न और माता की चुनरी देकर दोनों को सम्मानित किया। श्री नयना देवी जी के दर्शनाें के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पत्रकारों से रूबरू हुए।

punjab-cm-bhagwant-mann-with-wife-dr-gurpreet-kaur-along-paid-obeisance-to-mata-shri-naina-devi

उन्होंने इस दौरान बीते दिनों हिमाचल और पंजाब के बीच हुए विवाद का सवाल देते हुए कहा कि पंजाब में हिमाचल की एक-दो बसों में तोड़फोड़ हुई थी, लेकिन बाद में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करने के बाद मामला सुलझ गया था। हिमाचल के लोग पंजाब में पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में प्रस्तुतियां भी दे चुके हैं।

.

.

उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनके अच्छे संबंध है। श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रोपवे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही आनंदपुर साहिब रोपवे को दोनों राज्य मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि पंजाब में नशे की सप्लाई लेन को रोकना कोई बड़ी बात नहीं थी।

punjab-cm-bhagwant-mann-with-wife-dr-gurpreet-kaur-along-paid-obeisance-to-mata-shri-naina-devi

सप्लाई बंद होने के बाद जो युवा नशे के आदी हो चुके हैं, वह इसके लिए तड़पेंगे तो उन्हें कहां लेकर जाएंगे। उसके लिए हमने सबसे पहले रीहैब सेंटर, ओट क्लीनिक अपडेट किए। चार माह की दवाइयां वहां रखीं। स्पॉट किया कि कहां-कहां नशा बिकता है। उसके बाद जिन पुलिस वालों पर संदेह था कि वे नशे के कारोबार में संलिप्त हैं उनके तबादले किए। उसके बाद नशा माफिया पर कार्रवाई की, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।

.

.

कार्रवाई के बाद हजारों किलो चिट्टा पकड़ा गया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हुई। खुशी की बात है कि इसके बाद ओवरडोज से मौत की कोई खबर नहीं आई है। बोले, हिमाचल व पंजाब के युवा फौज में जाने के लिए जाने जाते थे, लेकिन आज फौज के लिए यहां युवा नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए दोनों राज्यों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि माता रानी से सबके कल्याण की उन्होंने प्रार्थना की है।

.