PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मुख्यमंत्री द्वारा मास्टर काडर में 10,000 से अधिक भर्ती करने का किया ऐलान,

punjab cm charanjit singh channi announces over 10000 recruitments in master cadre nearly 3400 vacancies in health department to be advertised 

स्वास्थ्य विभाग में तकरीबन 3400 पदों के लिए जारी किया जायेगा इश्तिहार,

कपूरथला और होशियारपुर में मैडीकल कालेजों का रखा जायेगा नींव पत्थर,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य में शैक्षिक ढांचे को और मज़बूती देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा विभाग में अलग-अलग काडरों से सम्बन्धित खाली पड़े 10,880 पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने शिक्षा को मुख्य क्षेत्र बताया जिसकी कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने के लिए विशेष ध्यान दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्राइमरी स्कूलों में 2000 शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती करने के भी निर्देश दिए जिससे अकादमिक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों के स्वस्थ स्वास्थ्य को भी यकीनी बनाया जा सके। हरेक गाँव में कलस्टर बनाने की वकालत करते हुये जिसके अंतर्गत प्राइमरी, मिडल और हाई स्कूल वाला गाँव ही एक शारीरिक शिक्षा ट्रेनर की सेवाएं ले सकेगा, मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को इस प्रस्ताव पर सक्रियता से विचार करने के लिए कहा।

इसके इलावा मुख्यमंत्री ने अलग-अलग यूनियनों से सम्बन्धित मुद्दों पर विचार विमर्श किया और हिदायत की कि विभाग इस संबंधी विचार विमर्श कर सकता है और उनकी माँग को जाँचने के बाद वित्त विभाग के पास मामला उठाया सकता है। रमसा के अधीन भर्ती किये गए लगभग 1000 हैड्डमास्टरों और अध्यापकों की लम्बे समय से लटकती आ रही माँग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को वेतनों के लिए राज्य का बनता हिस्सा जारी करने के निर्देश दिए जिस पर भारत सरकार (2016 में) द्वारा लगाई गई ऊपरी सीमा करके कट लगाया गया था। इससे सरकारी खज़ाने पर लगभग 3.2 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

एक और अहम फ़ैसले में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 3400 अलग -अलग पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है जिससे स्वास्थ्य संभाल प्रणाली को और मज़बूत किया जा सके। इसके इलावा मुख्यमंत्री ने आयुषमान भारत स्कीम के अधीन आंगणवाड़ी /आशा वर्करों और अन्य स्वास्थ्य वर्करों को शामिल करन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंत्रीमंडल की मीटिंग में लाने के हुक्म दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि वह जल्द ही कपूरथला और होशियारपुर में मैडीकल कालेजों का नींव पत्थर रखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि संगरूर में 100 प्रतिशत सरकारी फंडिंग से नया मैडीकल कालेज बनाया जायेगा। यह नये मैडीकल कालेज राज्य में मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

इस मौके पर दूसरों के अलावा उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मैडीकल शिक्षा मंत्री डा. राज कुमार वेरका, शिक्षा मंत्री परगट सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा, सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवास्तव और प्रमुख सचिव मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान आलोक शेखर मौजूद थे।