PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी बने ड्राईवर, सुबह-सुबह कर दिए बड़े ऐलान,

punjab cm charanjit singh channi flags off 58 new buses in mohali today Chandiagarh Big Announced

PTB Big Political चंडीगढ़ : अलग-अलग काम से चर्चा में रहने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज उस समय सभी को हैरान कर दिया जब वह अचानक आज पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर बन गए / यही नहीं इस दौरान उन्होंने 58 नई सरकारी बसों की शुरुआत भी की /

यह बसें उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के घर मोहाली में कड़ी की गई थीं / इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने खुद बस की ड्राइविंग सीट संभाली और उसे चलाकर कुछ दुरी पर ले गए / इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब सरकारी के साथ प्राइवेट कॉलेज-यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को भी मुफ्त बस पास की सुविधा मिलेगी / सीएम चन्नी के साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बस चलाई /

punjab cm charanjit singh channi flags off 58 new buses in mohali today Chandiagarh Big Announced

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि 3 महीने में ही 842 बसें नई खरीदी हैं, जिस पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए हैं / 102 बस स्टैंडों को रेनोवेट कर अपग्रेड कर रहे हैं, जिस पर 400 करोड़ रुपया खर्च होंगे / इसके टेंडर भी लगा दिए हैं / कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थियों के फ्री पास बनेंगे / इसके लिए कैबिनेट में फैसला लिया जा चुका है /

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी के साथ प्राइवेट में पढ़ने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा / उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ऐलान नहीं बल्कि हम इसे लागू कर रहे हैं / सीएम चन्नी ने कहा कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं सब काम कर लेता हूं तो मैं उन्हें बता देता हूं कि मैं बस भी चला लेता हूं /

वहीं इस दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अब उनका अगला निशाना पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक भेजना है / इसके लिए वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले हैं / अगर परमिशन नहीं मिली तो फिर केजरीवाल से मिलेंगे / इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलने वाली बादल फैमिली की बसों की भी जांच की जाएगी /