PTB Shocking न्यूज़ अबोहर : अबोहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / गांव सीड फार्म पक्का में एक पोल्ट्री फार्म में रहते प्रवासी मज़दूर परिवार के तीन बच्चों की अंगीठी की गैस चढ़ने से मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है / माता-पिता को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रैफर कर दिया गया /
जानकारी के अनसुरा अजीत नगर क्षेत्र में कमरे में अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा हो गया / यहां दम घुटने के कारण 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है /
बताया जा रहा है कि गरीब परिवार एक पोल्ट्री फार्म में रहता था। रात को ठंड से बचने के लिए परिवार अंगीठी जलाकर सो गया / कमरे में ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से दो बहनों और एक भाई की मौत हो गई / सुबह पड़ोसियों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई /
फ़िलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है / वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है /


































