PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर को लुधियाना पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली मेगा साइकिल रैली का पोस्टर किया जारी,

punjab-cm-punjab-bhagwant-mann-released-the-poster-of-the-mega-cycle-rally-to-be-organized-by-punjab-police-ludhiana-16th-november-2023

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यानि 16 नवंबर 2023 को गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाली भारत की सबसे बड़ी मेगा साइकिल रैली का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के मुख्य सचिव आईएएस अनुराग वर्मा, पंजाब के डीजीपी आईपीएस गौरव यादव, पुलिस आयुक्त आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू,

.

.

डीआइजी लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर रंधावा, उपायुक्त सुरभि मलिक के अलावा व अन्य सीनियर अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 16 नवंबर 2023 को पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना की और से गांव सराभा में देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया जाएगा करेगा, जिसमें हजारों की संख्या में पंजाबी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले महीने,

.

.

पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने गांव डुले में “प्रॉमिस क्रिकेट कप” का आयोजन किया था, जहां सैकड़ों युवाओं ने नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लड़ने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रॉमिस कप में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था और हमारे समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने की कसम खाई थी। विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि युवाओं को नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ प्रेरित करने के लिए यह साइकिल रैली आयोजित की जाएगी।

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर सहित पंजाब के इन शातिर Travel एजेंटों पर लगे कबूतरबाजी के इल्जाम, अब CBI खोलेंगे इनके कच्चे चिट्ठे,

.

Latest News