PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, महिला ने कांग्रेस नेता को दौड़ाकर मारी गोली, रिवाल्वर के साथ आरोपी फरार, फैली सनसनी,

punjab congress news congress leader major singh dhariwal murdered in tarn taran Punjab Big Brreaking News

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में लगातार बढ़ रहे क्राइम से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। पहले अजनाला की घटना, फिर गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या को अभी कुछ दिन ही बीते थे कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के पट्टी से एक कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी, जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पंजाब का तरनतारन जिला भी इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। वही अब हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल अपने रिजॉर्ट एसबीआई में बैठे हुए थे। इस दौरान रिजॉर्ट में ही काम करने वाली एक महिला उनके ऑफिस में दाखिल हुई। महिला के हाथ में रिवाल्वर देखकर मेजर सिंह धालीवाल भागने लगे। इस दौरान महिला ने उन्हें गोली मार दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे इस दौरान रास्ते में मेजर सिंह की मौत हो गई।

कांग्रेस नेता मेजर सिंह की मौत के बाद आरोपी महिला अमनदीप कौर मौके से फरार हो गई और अपने साथ रिवाल्वर भी ले गई। तरनतारन एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी महिला अमनदीप कौर पिछले चार सालों से कांग्रेस नेता के रिजॉर्ट में सजावट का काम करती थी, वो वही रिजॉर्ट में ही रहती थी। आरोपी महिला अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है।

वहीं इस घटना के संबंध में एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि मृतक मेजर सिंह के बेटे रणजीत सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वही हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसएसपी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्दी ही अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News