PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब कांग्रेस ने शुरू की किसानों के लिए यह सुविधा, राजा बडिंग ने सरकार को लेकर कही बड़ी बात,

punjab-congress-president-amrinder-singh-raja-warring-press-conference-punjab-farmer-protest-punjab-farmer-march-delhi

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के पक्ष में पंजाब कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व लीगल टीम के प्रमुख विपन घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो किसान नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दल उनके आंदोलन में शामिल नहीं होंगे।

.

.

ऐसी स्थिति में भले ही हम आंदोलन में नहीं जाएंगे, लेकिन उनकी मॉरल सपोर्ट किसानों के साथ रहेगी। उन्होंने किसानों को पूरी तरह फ्री में 24 घंटे कानूनी सहायता मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 82838-35469 जारी किया है। जिस पर कॉल करने के बाद तुरंत पीड़ित को सहायता मिलेगी। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हमारे पास पूरी टीम है।

.

.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रधान ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर इस तरह तैयारियां की गई हैं मानों किसान नहीं आतंकी आ रहे हों। देश पर हमला हो रहा हो। हरियाणा के गृहमंत्री का रवैया भी किसानों को लेकर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उचित समय लगा है। ऐसे में अब संघर्ष की राह पर निकले हैं।

.

.

वड़िंग ने कहा कि किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। भारत रत्न जैसे अवॉर्ड सरकार बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्या चीज गलत मांग रहे हैं। उन्होंने एमएसपी से लेकर किसानों की सारी मांगों का जिक्र किया है। साथ ही कहा कि हर दिन किसान की आमदनी 27 रुपए हो रही है। ऐसे में किसानों के पास कोई विकल्प नहीं है।

.

.

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भाजपा नेताओं से कहा कि अब वह क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं। किसानों के मामले उन्हें हल करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी मांगें जायज हैं। उद्योगपितयों के कर्ज माफ केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। लेकिन, किसानों की कोई नहीं सुनता है। अन्नदाता को अब धक्के खाने पड़ रहे हैं।

.