PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अवैध संबंधों के शक में पहले की पति की बेरहमी के साथ हत्या, बाद में उसकी पत्नी को भी उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी,

punjab crime double murder abohar Abohar

PTB Crime न्यूज़ अबोहर : गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अबोहर के थाना बहाववाला के अंर्तगत आते गांव झोरड़ खेड़ा में बुधवार रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को रात करीब 1 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से जायजा लिया।

एसएसपी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी सुखदीप कौर की नींद खुल गई। उसने बलदेव सिंह को पहचान लिया। इसके बाद बलदेव सिंह ने उसी हथियार से सुखदीप कौर पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना का पता चलते ही डीएसपी व थाना बहाववाला के प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे मामले की जांच करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News