PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दाना मंडी में हुआ विवाद, दो गुट आपस में भिड़े, गोली लगने से किसान की हुई मौत,

punjab crime one died in firing after dispute in firozpur Punjab

PTB Shocking न्यूज़ फ़िरोज़पुर : फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के अंतर्गत गांव टिब्बी खुर्द स्थित दाना मंडी में गुरुवार सुबह लेबर के दो गुटों में जगह को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। किसान वहां दो आढ़तियों की लेबर के बीच चल रहा विवाद देख रहा था। गोली चलते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव टिब्बी खुर्द दाना मंडी में लेबर के दो गुटों में जगह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी मंडी में माहौल काफी गरम था। इस मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार सुबह सभी लोग दाना मंडी में एकत्र हुए।

बताया जा रहा है कि ये लेबर दो आढ़तियों की थी। जैसे ही मामले को सुलझाने के लिए लोग इकट्ठे हुए कि एक आढ़ती के बेटे ने वहां पहुंच कर गोली दाग दी जो वहां खड़े किसान कृपाल सिंह वासी गांव जोधपुर (ममदोट) के सीने में लगी। इस वारदात में एक व्यक्ति जख्मी हुआ। दोनों जख्मियों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उपचार के दौरान किसान कृपाल सिंह की मौत हो गई,

जबकि जख्मी गुलशन का इलाज चल रहा है। दाना मंडी में गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। मंडी के लोगों ने बताया कि दो आढ़तियों की लेबर के बीच चल रहे विवाद को किसान कृपाल वहां खड़ा देख रहा था। अचानक गोली चली और उसके सीने में जाकर लगी। डीएसपी यादविंदर सिंह का कहना है कि गांव टिब्बी खुर्द दाना मंडी में गोली चलने से एक किसान की मौत हो गई है। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि किस बाद का विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।