PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब शिक्षा क्रांति: जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में 2.02 करोड़ रुपये के विकास कार्य समर्पित

punjab-education-revolution-development-works-worth-rs-2-02-crore-dedicated-in-government-schools-of-jalandhar-district

.

पंजाब सरकार की पहल से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी : मोहिंदर भगत

विधायक बलकार सिंह ने 45.77 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

PTB News “शिक्षा” : राज्य की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत आज जालंधर जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में आज 2.02 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की गई, जिनमें प्राईमरी और अपर प्राईमरी स्कूल में 63.36 लाख और 1.39 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट शामिल है ।

.

इस अभियान के तहत, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने सरकारी प्राईमरी स्कूल बस्ती शेख (लड़कियां) में 2.65 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें एक आधुनिक क्लास रूम और फ्लोर शामिल है।इस अवसर पर स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को हर पहलू से विकसित करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।

.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पहलकदमियों के कारण आज जहां सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, वहीं सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

.

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के मानक को ऊंचा उठाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना, बस सेवा शुरू करना, कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त करना तथा डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की पहलकदमियां की है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पंजाब के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित व उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा क्रांति शुरू की है तथा आने वाले दिनों में भी इसी मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं तथा वहां दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसी प्रकार, करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल दित्तू नंगल, बिसरामपुर, नाहरपुर और पत्ड कलां तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पत्ड कलां और सरकारी मिडिल स्कूल फाजिलपुर में 45.77 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, जिला के अन्य स्कूलों में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, चारदीवारी, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष तथा आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।

.

.

Latest News