PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

IELTS इंस्टिट्यूट में हुए झगड़े में चली गोली, मालिक को लगी, इलाके में फैली सनसनी,

punjab election code of conduct amritsar IELTS institute Owner Aman injured in firing

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : विधानसभा चुनाव के चलते पूरे पंजाब में आचार संहिता लागू है / सभी हथियार सरकार द्वारा जमा करवा लिए गए हैं, लेकिन इस बीच आज यानि मंगलवार दोपहर अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया / इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में मालिक और स्टूडेंट के बीच पैसों को लेकर बहस हुई थी / यह घटना आज दोपहर 2.30 बजे के करीब की बताई जा रही है / इस दौरान रणजीत एवेन्यू में 2 गुटों में काफी झगड़ा हुआ और गोलियां भी चलीं /

वहीं सूत्रों का कहना है कि एक व्यक्ति ने बताया कि वह आज दोपहर के समय अपनी कार में जा रहे थे, तभी सामने दो गुट लड़ते दिखे / लड़ते-लड़ते वह उनकी गाड़ी के सामने आ गए / उन्होंने गाड़ी के सामने गोलियां भी चलाईं / वहीं प्राइवेट इंस्टिट्यूट नीचे भी गोलियां चलीं / इसमें इंस्टिट्यूट के मालिक घायल हो गए /

वहीं IELTS इंस्टिट्यूट के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह झगड़ा फीस को लेकर हुई थी / बात बढ़ी और आरोपी स्टूडेंट और लड़कों को ले आया, फिर इंस्टिट्यूट के नीचे गोलियां चलीं और एक गोली IELTS मालिक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया /

वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मीडिया को बताया कि गोलियां चली हैं / व आरोपियों के खिलाफ आगे की करवाई शुरू कर दी है /