PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में पूर्व विधायक व शराब कारोबारी के घर और ऑफिस में हुई IT की, रिश्तेदारों के घर-ऑफिस भी खंगाल रही है टीम,

Punjab faridkot liquor contractor deep malhotra residence it raids update Big News Akali Dal MLA Deep Malhotra from Faridkot

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब में शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर आज यानि गुरूवार की सुबह 7 बजे इनकम टैक्स की रेड हुई है। उनके घर 4 गाड़ियों में टीमें पहुंची। जिसके बाद उनके रिश्तेदारों के घर-ऑफिस भी खंगाले जा रहे हैं। उनके बेटे का नाम दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सामने आया था। दीप मल्होत्रा के बेटे को जेल भी जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। वहीं कुछ दिन पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) भी पहले यहां रेड कर चुकी है।

दीप मल्होत्रा दिल्ली और पंजाब के बड़े शराब कारोबारियों में शामिल हैं। दीप मल्होत्रा 2012 में फरीदकोट से अकाली दल के MLA रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त पौंटी चड्‌ढा का शराब कारोबार पर कब्जा था। इसे तोड़ने के लिए सुखबीर बादल दीप मल्होत्रा को लेकर आए थे। जिसके बाद अकाली ने ही उन्हें टिकट भी दी।

दीप मल्होत्रा के साथ जीरा शराब फैक्ट्री के CEO पवन बंसल पर भी रेड हुई है। जीरा शराब फैक्ट्री पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में रही। वहां इलाके के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इसको लेकर कई दिन तक प्रदर्शन चला। जिसके बाद पंजाब सरकार ने मजबूर होकर शराब फैक्ट्री को बंद करवा दिया।

Latest News