PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर की रहने वाली विवाहिता ने इंस्टाग्राम पर व्यूज के चक्कर में डाल दी अपनी और रिश्तेदारों की न्यूड फोटो और वीडियो, जाने पूरा मामला,

punjab-faridkot-maried-woman-jalandhar-nude-photo-video-viral-oneself-and-relatives

PTB Shocking न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट में इंस्टाग्राम पर लाइक-कमेंट के लालच में एक विवाहिता इस कदर अंधी हुई कि अपनी और रिश्तेदारों की अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। यहां तक कि अपना और रिश्तेदारों का चेहरा तक नहीं छुपाया। वहां से जब न्यूड फोटो वायरल होने लगी तो इसका पता चला। जिसके बाद उसके रिश्तेदार ने फरीदकोट में केस दर्ज करा दिया। वहीं परेशान पति ने भी पत्नी के खिलाफ फिरोजपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने IT एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं जिस अकाउंट पर ये फोटो डाली गई थी, उसे ब्लॉक करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला जालंधर की रहने वाली है। उसकी शादी फिरोजपुर में हो रखी है। उसे किसी दोस्त ने बताया कि अगर वह इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो-वीडियो डाल दे तो उसे खूब लाइक और कमेंट आएंगे। सोशल मीडिया की दीवानगी के लिए महिला ने अश्लील फोटो-वीडियो डालने की प्लानिंग कर ली। पुलिस जांच के मुताबिक महिला ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट तैयार किया। जिसमें उसने अश्लील फोटो-वीडियो डालनी शुरू कर दी।

उसने अपनी ही न्यूड फोटो-वीडियो इस अकाउंट में पोस्ट करनी शुरू कर दी। हालांकि शुरुआत में किसी को इसका पता नहीं चला। इन फोटोज की वजह से उसके अकाउंट पर लाइक-कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ने लगे। इसके बाद वह फरीदकोट में अपनी बुआ के घर गई। वहां उसने चोरी-छिपे बुआ की नहाते हुए फोटो खींच ली। यही नहीं, उनके बैडरूम में चोरी से मोबाइल फिट कर दी। फिर बुआ और फूफा की भी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। जिसके बाद उसे भी इसी फेक अकाउंट में डाल दिया।फरीदकोट के कुछ लोग इस अकाउंट से जुड़े तो उन्हें इसका पता चल गया।

उन्होंने तुरंत विवाहिता के फूफा-बुआ को इसके बारे में बताया। उन्होंने अकाउंट देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की तो उसमें पता चला कि यह सब करतूत उनके घर आई रिश्तेदार की है। जिसके बाद फरीदकोट पुलिस के पास केस दर्ज करवा दिया। युवती के पति ने बताया कि उनकी करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई है। पत्नी ने उसके साथ भी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसका पता चलने पर उसे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इस वजह से उसने भी पुलिस को केस दर्ज करने की शिकायत दे दी है। हालांकि फिरोजपुर पुलिस अभी जांच कर रही है।

Latest News