PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली निकली इंस्टा शौकीन, सूट की ब्रांडिंग के बहाने बनाती थी रील,

punjab-faridkot-rupinder-kaur-instagram-reels-husband-murder-case

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट/चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट में बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या करने वाली रूपिंदर कौर इंस्टाग्राम की भी शौकीन थी। बुटीक के सूट की ब्रांडिंग के बहाने वह इंस्टाग्राम पर पंजाबी गानों पर रील बनाकर शेयर करती थी। उसकी कई रील्स ऐसी हैं, जिसमें सूट तो सिर्फ बहाना है बल्कि उसके जरिए वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की कोशिश करती थी। इसमें वह नए सूट के साथ खुद को मेकअप करती भी दिखाती थी।

.

.

रोचक बात यह भी है कि इन रील्स में उसने कभी अपने पति को नहीं दिखाया। उसने अपने शादीशुदा होने का भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहीं कोई जिक्र नहीं किया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कनाडा में वर्क परमिट खत्म होने के बाद पति उसका परमिट रिन्यू कराना चाहता था। लेकिन वह जिद पर अड़ गई कि पंजाब जाकर बुटीक खोलना है। ऐसे में परिवार व पुलिस को शक है कि वह अपने बॉयफ्रेंड हरकंवल के साथ पहले से टच में थी और

.

Punjab faridkot rupinder kaur instagram reels husband murder case

.

पूरी प्लानिंग के साथ कनाडा से पंजाब वापस लौटी थी। पुलिस इस मामले में आरोपी पत्नी, बॉयफ्रेंड हरकंवल और उसके साथी डबवाली के रहने वाले विश्वदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने रूपिंदर लगातार बयान बदल रही है। पति की हत्या की आरोपी रूपिंदर कौर ने रूप लेबल के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। शुरुआत में वह इसमें सिर्फ सूट की वीडियो पोस्ट करती थी। मगर, बाद में उसने सूट के साथ अपनी भी रील्स बनानी शुरू कर दी।

punjab-faridkot-rupinder-kaur-instagram-reels-husband-murder-case

उस वक्त उसके फालोअर्स उसकी तारीफ करते थे। हालांकि जब पता चला कि उसने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या कर दी तो अब उसके वही फालोअर्स उसे अपशब्द कह रहे हैं। ससुराल का घर उजाड़ने के बदले उसे कोसने के साथ फांसी जैसी कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि उसने 3 इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे, जिनमें से एक को प्राइवेट कर रखा है।

.

.

आरोपी रूपिंदर कौर के ससुर जसविंदर सिंह ने कहा कि वह 2 दिन पहले ही पंजाब लौटे हैं। उनकी बेटी कनाडा में रहती है। उसे बेटा हुआ था तो रूपिंदर कौर ने ही जिद करके उन्हें बच्चे को देखने के लिए कनाडा भेजा। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि पीछे से वह उनके बेटे गुरविंदर की हत्या कर देगी। असल में यह उसकी प्लानिंग ही थी।

.

Punjab faridkot rupinder kaur instagram reels husband murder case

.

उसे पता था कि हम 8 दिसंबर को वापस पंजाब लौटने वाले हैं, उससे पहले ही उसने पति की हत्या कर दी। जसविंदर हमारा इकलौता वारिस था। इसे फांसी की सजा होनी चाहिए। ससुर ने आगे कहा कि उसकी इच्छा के मुताबिक बुटीक खुलवाकर दिया।आने-जाने के लिए कार भी दी, लेकिन उसने हमारा घर उजाड़ दिया। मृतक गुरविंदर सिंह की बुआ ने कहा कि रुपिंदर कौर का पूरा ध्यान सजने-संवरने और वीडियो बनाने में रहता था। वह काफी समय घर से बाहर रहती थी।

Latest News