PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब भर में किसानों का सुबह से प्रदर्शन, आपातकालीन सेवाओं में दी गई छूट,

punjab-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने पंजाब बंद को लेकर दिया बड़ा बयान, कहां पर कैसा है माहौल,

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ / मोगा / अमृतसर : पंजाब भर में किसानों द्वारा किये गए बंद के आह्वान का असर अमृतसर के बस स्टैंड पर साफ देखने को मिला। बस स्टैंड पूरी तरह से सुनसान नजर आया, जहां आम दिनों में यात्रियों की भीड़ रहती है। किसान संगठनों के बंद के कारण राज्य भर में बस सेवाएं ठप रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अमृतसर के गोल्डन गेट पर किसानों जत्थेबंदियों ने धरना लगाया है।

.

.

अमृतसर जिले में अलग-अलग स्थानों पर किसानों ने सड़कें जाम कर दी हैं। रास्ते रोककर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। लुधियाना में हाईवे पर शुगर मिल चौक पर किसानों का धरना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। यहां पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। वहीं मोहाली में किसानों ने एयरपोर्ट रोड स्थित केएफसी जंक्शन पर जाम लगा दिया। सुबह से ही किसान बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए और सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।

punjab-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal

प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। केएफसी जंक्शन पर जाम के कारण एयरपोर्ट रोड की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान को लेकर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि बंद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा।

punjab-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal

वहीं पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि राज्य के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन स्थलों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। आपको यह भी बता दें कि किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए बुलाए गए पंजाब बंद का अबोहर में व्यापक असर देखने को मिला।

.

.

शहर के लगभग सभी बाजार बंद रहे, केवल इक्का-दुक्का दुकानें खुलीं, जिन्हें किसान संगठनों के सदस्यों ने विनम्रता से बंद करने की अपील की। इसके साथ ही मलोट चौक, श्रीगंगानगर रोड, हनुमानगढ़ रोड, मटीली रोड, सीतो रोड और मलोट रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर सुबह 7 बजे से ही किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मोगा में भी पंजाब बंद का असर देखने को मिला है।

punjab-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal

सोमवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। बाजार शाम 4 बजे तक बंद रहने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सुनाम के छाजली गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद) के सदस्यों ने जाखल मुख्य सड़क पर धरना दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब बंद के आह्वान का बठिंडा में व्यापक असर देखा गया।

.

.

सोमवार सुबह से ही हाजी रत्न मार्केट, धोबी बाजार, माल रोड, बैंक बाजार और आर्य समाज चौक मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सुबह 10 बजे तक छोटी-मोटी दुकानों को छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए। किसानों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में धरना प्रदर्शन किया। घनैया चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर किसानों का जमावड़ा देखा गया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

punjab-farmer-protst-for-msp-demand-jagjit-singh-dallewal

किसानों के आह्वान पर आज पंजाब में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। किसानों ने विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पटियाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारेरी जट्टान टोल प्लाजा पर किसानों के धरने ने वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। अमृतसर के गोल्डन गेट और बठिंडा के रामपुरा फूल में भी किसानों ने सड़कों को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जारी है।

.