PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : पटियाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज उस समय सनसनी फैल गई, जब कांग्रेसी नेता पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चला कर मौत के घाट उतार दिया / गोलियां लगने के कारण तारा दत्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कालोनी में कांग्रेसी नेता और पूर्व सरपंच तारा दत्त पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दीं, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया / इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई /
वहीं इस वारदात की सुचना मिलते ही स्थनीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया / वहीं पुलिस के मुताबिक जब तारा दत्त विकास नगर में बन रही अपनी कोठी में मजदूरों को चाय देने आया था उस समय अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उसे गोलियां मार दी गईं / पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है, फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है /



































