PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब! Immigration Consultant को मिली लॉरेंस गैंग की धमकी, मांगे 10 करोड़,

punjab gangster extortion demand to Immigration Consultant lawrence gang

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पंजाब के जिला पठानकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लॉरेंस गैंग के एक कथित सदस्य ने शहर के प्रसिद्ध Immigration Consultant से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। कथित गैंगस्टर ने कंसलटेंट को उसके कार्यालय और घर का बकायदा एड्रेस भी बताया। इस पुरे मामले में कंसलटेंट ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई तो

.

.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पठानकोट निवासी सचिन ने पुलिस को दिए बयान में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। सचिन पठानकोट के पॉश एरिया में Immigration Consultant का काम करते हैं। सचिन के मुताबिक वह माता के इलाज के लिए पटेल चौक स्थित निजी अस्पताल गए हुए थे। दोपहर करीब 1:19 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर +16064541086 से वॉट्कॉसएप कॉल आई,

.

.

लेकिन किसी कारणवश बात नहीं हो सकी। इसके तुरंत बाद उन्हें एक अन्य नंबर +19123103107 से दोबारा कॉल आई। जब सचिन ने कॉल उठाई तो फोन करने वाले ने अपना नाम आरजू बताया। उसने सीधे तौर पर कहा कि वह लॉरेंस गैंग का सदस्य है। सचिन द्वारा जवाब देने पर आरोपी ने उन्हें डराने के इरादे से उनके घर और दफ्तर का पूरा पता बोलकर सुनाया। उसे धमकियां दी गईं, पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आरजू ने फोन पर धमकी देते हुए 10 करोड़ की रंगदारी की मांग की।

.

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में पंजाब के 4 युवकों की मौत, कटर से काटकर निकाली लाशें

.

जब पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। पीड़ित सचिन की शिकायत पर थाना 2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया है। ताकि, धमकी भरे कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबरों के आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रेस किया जा सके। इलाके में इस घटना के बाद से व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

.

.