.
.
punjab gaushala roof collapsed due to rain and cow dabbed in bathinda of punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में भगता भाईका में महेश मुनि बोरे वाला गौशाला की छत गिरने से भीषण हादसा हो गया / तेज बारिश के कारण हुए इस हादसे में करीब 100 गाय छत के मलबे में दब गईं / फिलहाल गायों को मलबे से सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है /
.
.
बताया जा रहा है कि गौशाला की छत कंक्रीट की बनी हुई थी लेकिन पुरानी और हल्की निर्माण सामग्री लगे होने के कारण तेज बारिश होते ही छत पर जल भराव होने लगा / कुछ देर तक पानी के वजन को सहन करने के बाद छत भरभराकर नीचे आ गिरी / यह देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और गौशाला के कर्मचारी ही नहीं आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय राहत कार्य जारी है / कुछ गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है / वहीं कई गायों को गंभीर चोट लगी है, अभी तक किसी गाय के मरने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि अधिकांश गायें अभी मलबे के नीचे ही दबी हुई बताई जा रही हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab gaushala roof collapsed due to rain and cow dabbed in bathinda of punjab

































