PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब सरकार ने गृह विभाग से गुरकीरत सिंह की छुट्टी कर आलोक शेखर को किया नियुक्त,

punjab-government-removed-home-home-department-secretary-ias-gurkirat-kripal-singh-chandigarh-alok-shekhar-ias-1994-appointed-to-home-affairs

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) में नए प्रभारी और सह प्रभारी लगाए जाने के बाद सरकारी विभागों में उथल पथल चल रही है। शिक्षा सचिव केके यादव और खाद्य निदेशक पुनीत गोयल के बाद पंजाब सरकार ने गृह विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह (IAS) को भी उनके पद से मुक्त कर दिया है।

.

.

उनसे सभी विभाग छीन लिए गए हैं और कोई नया विभाग भी नहीं दिया गया है। गुरकीरत सिंह को हटाए जाने से सभी विभागों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। गृह विभाग के अलावा गुरकीरत सिंह के पास खनन जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी था। सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए पांच आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी में आलोक शेखर को नया अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह नियुक्त किया गया है।

punjab-government-removed-home-home-department-secretary-ias-gurkirat-kripal-singh-chandigarh-alok-shekhar-ias-1994-appointed-to-home-affairs

उनके पास पहले की तरह सहकारिता विभाग बना रहेगा। जसप्रीत कौर तलवार को कराधान विभाग से खनन विभाग में स्थानांतरित किया गया है। उनके पास अतिरिक्त जेल और न्याय विभाग भी होंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अजीत बालाजी जोशी को उनके पुराने विभाग के साथ साथ कराधान विभाग का सचिव भी लगाया गया है।

.

.

बसंत गर्ग को कृषि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।  दिलराज सिंह संधावालिया को उनके पुराने विभागों के साथ गुरुद्वारा चुनाव का आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह विभाग पहले गुरकीरत कृपाल सिंह के पास था। पीसीएस अधिकारियों में अजीत पाल सिंह को उप सचिव खेल एवं युवा मामले के पद पर तैनात किया गया है। वह खेल एवं युवा मामले के उप निदेशक भी होंगे।

.

.