PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सरकार अब बच्चों को विदेश में पढ़ने जाने पर देगी वीज़ा, टिकट, ट्यूशन फीस सब फ्री,

punjab-government-will-send-children-abroad-for-studies-visa-ticket-expenses-tuition-fees-and-maintenance-are-all-free

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के छात्रों के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले छात्रों की संख्या में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अब सरकार युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की दिशा में नया अध्याय जोड़ रही है।

.

.

मंत्री कौर ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही ओवरसीज़ स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने जा रही है। इसके तहत वे विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे, जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से कम है, जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है। खास बात यह है कि इस योजना में 30 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी। सरकार ने दुनिया भर की 500 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का चयन किया है।

.

.

छात्र यहां प्रवेश ले सकेंगे और सरकार उनका वीज़ा खर्च, टिकट खर्च, ट्यूशन फीस तथा सालाना 13.17 लाख रुपये मेंटेनेंस अलाउंस उपलब्ध करवाएगी। यह मदद कोर्स की पूरी अवधि तक दी जाएगी, चाहे वह तीन साल का हो या चार साल का। इसके साथ ही मेडिकल बीमा का खर्च भी सरकार उठाएगी। हालांकि, एक परिवार के केवल दो बच्चे ही इस योजना का लाभ ले पाएंगे। डॉ. कौर ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन गरीब और

.

मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए है, जो विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं। सरकार जल्द ही इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू करेगी, जहां विद्यार्थी अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी चुनकर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, मंत्री कौर ने यह भी घोषणा की कि मोहाली के अंबेडकर कॉलेज में PCS कोर्स शुरू किया जाएगा। इसमें 40 विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें दो माह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

.

.