PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

जालंधर, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सर्वहितकारी एजुकेशन सोसायटी में पहुंचे, दिखाई साइंस लैब बस को हरी झंडी,

punjab-governor-gulabchand-kataria-reached-jalandhar-visited-sarvhitkari-education-society-and-flagged-off-the-science-lab-bus

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज जालंधर के गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कटारिया ने सर्वहितकारी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित एक अनूठी पहल –

.

.

“साइंस लैब बस” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति को समर्पित है। इस बस का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करना और छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है। राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. कलाम के सपनों को साकार करने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं,

.

punjab-governor-gulabchand-kataria-reached-jalandhar-visited-sarvhitkari-education-society-and-flagged-off-the-science-lab-bus

.

जो विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को नवाचार, अनुसंधान और तकनीक की दिशा में बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का साधन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।

.

.