PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM के बेटे पर गैंगस्टरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, इस गैंगस्टर ने दी धमकी,

punjab-gurdaspur-gangster-jaggu-bhagwanpuria-try-to-kill-congress-mp-sukhjinder-randhawa-son

.

PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के कांग्रेस सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके बेटे से मिलने के एक घंटे बाद ही उस पर फायरिंग हुई और गैंगस्टर ने उसे जान से मारने की चेतावनी दी।

.

.

सुखजिंदर रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। रंधावा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और ऐसी घटनाएं आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को फतेहगढ़ चूरियां कस्बे के एक परमिंदर सिंह के पगड़ी सेंटर पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं।

.

ये घटना गुरुवार सुबह 11 बजे हुई थी। उक्त घटना से एक घंटा पहले तक रंधावा के बेटे वहीं पर मौजूद थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि उनके एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की थी और उसके वहां से निकलने के महज

.

.

एक घंटे के भीतर उस पर फायरिंग हुई। रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन किसी गैंगस्टर की धमकी उन्हें हिला नहीं सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया गया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

.