PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हाईकोर्ट ने पंजाब के DGP को दिए सख्त आदेश, पूर्व और मौजूदा विधायकों के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच को लेकर, क्या कहा?

High Court give strict orders to DGP Punjab Gaurav Yadav regarding the investigation of the ongoing cases against former and current MLAs

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ 23.02.2023 चंडीगढ़ : पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों और अन्य गण्यमान्यों के खिलाफ दर्ज मामलों में जांच और ट्रायल पूरा होने में हो रही देरी पर हाईकोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के डी.जी.पी. हाईकोर्ट में पेश हुए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों डी.जी.पी. को आदेश दिया कि वे अपने-अपने राज्य में पूर्व और मौजूदा सांसदो-विधायकों के खिलाफ चल रहे केसों के निपटारे में तेजी लाएं। जिन केसों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है, उनकी जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए। सुनवाई के दौरान पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव की तरफ से कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा गया कि पंजाब पुलिस इस मामले में गंभीर है

और उसका परिणाम है कि जहां 4 जनवरी को 17 मामलों की जांच जारी थी, वह अब केवल 6 रह गई है। डी.जी.पी. की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक दलबीर सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज, विधायक मनतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक सुंदर श्याम अरोड़ा व पूर्व विधायक साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ पुलिस जांच जारी है। कोर्ट को बताया गया कि 14 फरवरी तक 112 मामलों में ट्रायल जारी है।

Latest News