PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में कई कांग्रेस के दिग्गत नेताओं को झटका दिया है / जानकारी के अनुसार दिल्ली में स्क्रीनिंग मीटिंग हुई जिसमें कांग्रेस हाईकमान ने फैसला लिया कि एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को चुनावों के लिए टिकट दी जाएगी /
पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने खुद इस फैसले की पुष्टि की है / इस फैसले के बाद कई दिग्गज नेताओं को जोर का झटका लगा है / आपको बता दें कि कांग्रेस में कई ऐसा नेता हैं जो एक ही परिवार से संबंधित हैं / अब कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के बाद उनकी चुनावों में खड़े होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है /
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे / इसके लिए उन्होंने अपने सीनियर मेडीकल अफसर के पद से इस्तीफा भी दे दिया था / इसके अलावा कई और बड़े नेता भी अपने बेटों या अन्य पारिवारिक सदस्यों को चुनाव लड़वाना चाहते थे, लेकिन अब हाईकमान के इस फैसले के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है /



































