PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की,
हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ कर हटा दिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने बताया कि युवक, राहुल गांधी का चाहने वाला था, जिसने एक्साइटमेंट में उन्हें गले लगा लिया। इसमें कोई सिक्योरिटी की कमी नहीं कहीं जा सकती है।