PTB Big न्यूज़ जालंधर : बीते दिन इनकम टैक्स विभाग के लुधियाना कार्यालय की टीमों ने अड्डा टांडा फाटक के पास स्थित हैप्पी फॉरेक्स के घर और ऑफिस में रेड की, आपको यह भी बता दें कि 2013 में भी हवाला रैकेट की जांच के दौरान हैप्पी फॉरेक्स परिवार जांच के घेरे में रहा है /
आपको बता दें कि इसी जाँच के चलते प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन लुधियाना तरुण कुमार व जाॅइंट डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन जालंधर यश यशिंदर गर्ग के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है / इस दौरान फार्म की जाँच की गई / वहीं बताया जा रहा है की वह विदेशी करंसी के ट्रांजेक्शन का काम करते हैं /
वहीं बताया जा रहा है इनकम टैक्स को गैरकानूनी तरीके से ट्रांजेक्शन होने का संदेह है,जिसके इसके तहत टैक्स चोरी में हवाला रैकेट भी शामिल हो सकता है / इसी लिए बीते दिन टीम ने सुबह के समय अड्डा टांडा में फॉरेक्स फर्म के परिसर में पहुंची / इसके साथ ही सेंट्रल टाउन में मनी ढाबा वाली गली में स्थित आवास पर सर्च की जो देर रात तक जारी रही /

बताया जा रहा है की इस दौरान इनकम टैक्स कि टीमों में जालंधर से असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स नरेश भगत, पटियाला से असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स अनुदीप सिंह, अमृतसर से असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ उत्कर्ष व इंस्पेक्टरों में परविंदर सिंह, भवनेश मेनी तथा मनविंदर असीजा सहित कई अधिकारी शामिल थे /
आपको बता दें कि हैप्पी फॉरेक्स ने बीते कुछ सालों पहले ही M/S Bittu Happy Overseas Private Ltd., ND-399, Baghichi Narad, Adda Hoshiarpur, Jalandhar, Punjab के नाम से Immigration का कारोबार भी शुरू किया है जिसे Rishab Malhotra चलता है, लेकिन यह लाइसेंस एक महिला के नाम से जारी हुआ है / अब आयकर विभाग की टीम M/S Bittu Happy Overseas Private Ltd. के खातों की भी जाँच कर रही है /
वहीं इस संबंध में जब M/S Bittu Happy Overseas Private Ltd के Rishab मलहोत्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़िलहाल फ़ोन नहीं उठाया, अगर वह इस संबंध में अपना कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वह हमारे से सम्पर्क कर सकते हैं, उनकी बात को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा / फ़िलहाल विभाग सभी तरह से जाँच में जुटी हुई है /



































