PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा फर्जी नोटिस के बाद एक और मामले में फंसे, विजिलेंस कर सकती है जाँच, हिरासत में बिगड़ी तबीयत,

punjab-jalandhar-aap-mla-raman-arora-arrest-fake-mcj-notices-found-from-mla-house

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की विजिलेंस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर से एक टीम जालंधर के विजिलेंस ऑफिस भेजी गई थी। वहां पर जब इलाज से फर्क नहीं लगा तो उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रात के वक्त सिविल अस्पताल में लाया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी।

.

.

आपको बता दें कि, विधायक रमन अरोड़ा से पूछताछ केस की परतें खुलती जा रहीं हैं। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा घरों पर लगाए जा रहे फर्जी नोटिसों की कापी विधायक के घर से बरामद हुई है। विजिलेंस मान रही है कि उक्त नोटिस रमन अरोड़ा की शह पर ही चिपकाए जा रहे थे। खुलासा हुआ है कि घरों पर बिना नगर निगम के डायरी नंबर के ये नोटिस लगाए जा रहे थे।

.

नोटिस की कापी सामने आने के बाद अब मामले ने और तूल पकड़ लिया है, क्योंकि जिन जिन लोगों के घरों दुकानों पर ये नोटिस लगाए गए हैं, अब वह भी शिकायतें करने आगे आ सकते हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार जालंधर में पुलिस ने आज से करीब दस माह पहले एक फर्जी CBI अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था। फर्जी CBI अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को से CBI का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ था।

.

.

पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि उक्त व्यक्ति फर्जी और CBI का आईकार्ड भी फर्जी ही था। अब जब विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि विधायक के कहने पर ही ये मामला भी रफा दफा क्यों किया गया था, हालांकि इसे लेकर विजिलेंस फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इस पर भी विजिलेंस की जांच जारी है।

.