PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के विवादित अस्पताल में एक बार फिर डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-armaan-multispeciality-hospital-controversy-serious-allegations-against-doctor

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के फुटबॉल चौक स्थित अरमान मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Armaan Multispeciality Hospital) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। ताजा मामला एक महिला मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, जिस पर परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर RPS छाबड़ा और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

.

punjab-jalandhar-armaan-multispeciality-hospital-controversy-serious-allegations-against-doctor

.

गुरदासपुर जिले के नवांशाला गांव निवासी करनजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनम मुल्तानी काफी समय से स्पाइन से संबंधित समस्या से जूझ रही थी। इलाज के लिए वह जालंधर के चर्चित अरमान अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर छाबड़ा (Armaan Multispeciality Hospital) ने मामूली स्पाइन सर्जरी की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, 24 जून को सोनम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और ऑपरेशन दोपहर करीब 4 बजे शुरू हुआ। करीब साढ़े पांच घंटे बाद डॉक्टर छाबड़ा ने बताया कि सोनम के पेट में ब्लीडिंग शुरू हो गई है और उसे फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें सोनम की मौत की सूचना दी गई।

.

मृतका के परिवार का आरोप है कि न सिर्फ डॉक्टर और स्टाफ ने लापरवाही बरती, बल्कि इलाज के दौरान शरीर के कुछ अन्य हिस्सों से भी छेड़छाड़ की गई है। करनजीत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की मौत केवल चिकित्सकीय भूल नहीं, बल्कि एक आपराधिक लापरवाही का मामला है। उन्होंने मांग की कि पोस्टमार्टम किसी स्वतंत्र डॉक्टर पैनल से करवाया जाए और डॉक्टर RPS छाबड़ा सहित Armaan Multispeciality Hospital स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को जिसकी शिकायत दी।

.

punjab-jalandhar-armaan-multispeciality-hospital-controversy-serious-allegations-against-doctor

.

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको यह भी बता दें कि Armaan Multispeciality Hospital का नाम इससे पहले भी विभिन्न-विभिन्न विवादों में आ चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उचित जांच न होने के कारण शिकायतें अनदेखी रह जाती हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि Armaan Multispeciality Hospital के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग हस्तक्षेप करे उचित करवाई करे।