PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, वकीलों का आज रहेगा नो वर्किंग डे, बार एसोसिएशन पुलिस प्रशासन के खिलाफ करेगा प्रदर्शन, रंगदारी से जुड़ा है मामला,

punjab-jalandhar-bar-association-no-working-day-today-for-lawyers

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज (सोमवार) को अदालतों में नौ वर्किंग डे का ऐलान किया है। आज के नो वर्क डे में अदालतों में कोई काम नहीं होगा। आज सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन से जुड़े सभी वकीलों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग करने की अपील की थी। 

.

.

एसोसिएशन का कहना है कि गंभीर सबूत होने के बावजूद पुलिस ने परविंदर सिंह (संदीप सिंह के पिता) को गिरफ्तार नहीं किया और न ही सैम क्वात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बार एसोसिएशन ने पुलिस के इस रवैये को आपत्तिजनक और संवेदनहीन बताया। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर मौजूद आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो को भी हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। 

.

.

इसी कारण एसोसिएशन ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और विवादित वीडियो हटाने की मांग दोहराई है। जालंधर के वरिष्ठ वकील मंदीप सिंह सचदेवा को कनाडा से संचालित एक फेसबुक अकाउंट के जरिए रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। संदेश भेजने वाले ने वकील से 1.5 लाख रुपए की मांग की और

punjab-jalandhar-bar-association-no-working-day-today-for-lawyers

पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी दी थी। साथ ही वकील के परिवार की तस्वीरें फेसबुक से डाउनलोड कर उन्हें सार्वजनिक करने की चेतावनी भी दी गई। जांच में सामने आया कि यह फेसबुक अकाउंट कनाडा में रह रहे संदीप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा चलाया जा रहा था। सीआईए स्टाफ ने वकील के सहयोग से जाल बिछाकर उस शख्स को पकड़ा, जो पैसे लेने आया था। 

.

उसने कबूल किया कि वह खुद भी कनाडा में बैठे आरोपी के दबाव में है और उसी के कहने पर आया था। पुलिस ने जतिंदर सिंह उर्फ साबी, संदीप सिंह उर्फ सन्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस में रैणक बाजार के कपड़ा व्यापारी संजू अरोड़ा उर्फ सैम कवात्रा को भी आरोपी बताया गया था, मगर जब जांच की तो पता चला कि वह खुद भी पीड़ित है और उसने थाना साइबर सेल में शिकायत दी हुई थी।

.

.