.
.
punjab jalandhar cia arrested two with 31 lakh money looted from nri
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब एनआरआई के रिश्तेदार से हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को मात्र 24 घंटे के अन्दर ही धर दबोचा / इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं / पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार अम्मी पुत्र जीवन लाल निवासी मकान नंबर 12 जेल चौक, अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र मोहन सिंह निवासी गली नंबर 7 संगत सिंह नगर के रूप में बताई जा रही है /
.
.
प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी एसएस रंधावा, एसीपी हरसिमरत सिंह चेत्रा, एसीपी कवंलजीत सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को फिलिपिन निवासी गुरदीप सिंह के रिश्तेदार सोनू से उक्त आरोपियों ने 48 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गए थे / पहले शिकायतकर्ता इस वारदात के बारे में पुलिस को बताने से कतरा रहे थे /
.
जब 19 अगस्त को पुलिस को घटना की सूचना मिली तो इस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरमिन्दर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने लूट की वारदात में लूटी हुई धनराशि सहित आरोपियों को काबू कर लिया / यह राशि एनआरआई गुरदीप सिंह ने रमेश दत्ता नाम के एक प्राप्टी डीलर के जरिए से अपने रिश्तेदार सोनू निवासी बस्ती शेख को भेजी थी /
.
इस राशि से गुरदीप सिंह ने किसी प्राप्टी की खरीद करनी थी।लेकिन किसी वजह से प्राप्टी की यह डील न हो पाई तो सोनू पैसे वापिस देने जसवंत सिंह के पास जा रहा था / इसी दौरान ए्क्टीवा सवार 3 लूटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से वार कर पैसो से भरा बैग चीन लिया और वहाँ से फरार हो गए थे / पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई 31 लाख रूपये की राशि बरामद कर ली है और बाकि की शेष राशि फरार आरोपी के पास बताई जा रही है / पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab jalandhar cia arrested two with 31 lakh money looted from nri


































