PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे और समधी राजू मदान की गिरफ्तारी को लेकर आई बड़ी ख़बर, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-city-aap-mla-raman-arora-son-rajan-arora-lookout-circular-issued-in-big-corruption-case-jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : भ्रष्टाचार के मामले में घिरे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा के फरार चल रहे बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया है। शुक्रवार को रमन अरोड़ा और उनके समधी राजू मदान की जमानत याचिकाएं अदालत में रद होने के बाद अब विजिलेंस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

.

.

विजिलेंस जांच में सामने आया है कि दोनों दुबई में छिपे हैं, जहां जालंधर का एक बड़ा सट्टेबाज उनकी मदद कर रहा है। विजिलेंस टीम अब सट्टेबाज की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। दुबई होने की पुष्टि होने के बाद इंटरपोल की मदद से विधायक के बेटे और समधी को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह मामला आर्थिक अपराधों,

.

मनी लांड्रिंग और हाई प्रोफाइल नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। उधर, अब विधायक बेल लेने के लिए हाई कोर्ट की शरण ले सकता है। विधायक रमन अरोड़ा और उसके समधी की जमानत याचिकाएं रद होने के बाद राजनीतिक गलियारों में रमन अरोड़ा के इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधायक पर इस्तीफा देने का दबाव है, जिसके न देने पर ही उसे और

.

.

उसके साथ केस में नामजद बाकी लोगों को जमानत नहीं मिल रही है। वहीं नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य ठीक न होने की दलील देते हुए अस्पताल में भर्ती करवाने की अर्जी लगाई थी, जिस पर अदालत ने उसे अस्थायी तौर पर अस्पताल में भर्ती करने की अनुमति दी थी। हालांकि, मेडिकल जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जेल में उनकी तबीयत सही नहीं हो रही।