PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, जिलाधीश कार्यालय जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, इन विभागों का काम पूरी तरह से हुआ ठप,

punjab-jalandhar-dc-office-employees-strike-against-punjab-government-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर डीसी ऑफिस के कर्मचारी काफी दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारी यूनियन आज डीसी ऑफिस के बाहर धरना लगाएगी। डीसी ऑफिस के सभी विभागों के कर्मचारी कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठेंगे। PSMSU पंजाब द्वारा ये ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से ये धरना डीसी ऑफिस के बाहर शुरू हो जाएगा।

.

.

सोमवार को सरकारी काम करवाने वाले लोगों की ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना होगा। बता दें कि ये हड़ताल पुरानी पेंशन, डीए, छठा वेतन आयोग लागू करने, परिवीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण वेतन, विभिन्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों की नियुक्ति, 200 रुपए विकास कर की कटौती बंद करने को लेकर चल रही है। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन द्वारा ये प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल हैं। सोमवार को सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठेंगे। सभी कर्मचारियों ने 10 बजे इकट्ठे होने का समय रखा है। मिली जानकारी के अनुसार डीसी ऑफिस की कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल से करीब 42 विभागों का काम डिस्टर्ब है। हड़ताल में सरकारी कर्मचारी और कॉर्पोरेशन के क्लेरिकल लोग शामिल हैं। सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर हैं।

.

.

.

.

.

Latest News