PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर, 6 माह का भ्रूण गंदे नाले के पास मिलने से फैली सनसनी, भ्रूण को कुत्तों द्वारा नोचता देख लोगों बुलाई पुलिस, FIR दर्ज,

punjab-jalandhar-dirty-drain-6-month-old-fetus-found-near-basti-bawa-khel

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में लैदर कॉम्प्लेक्स के पास गंदे नाले से एक बच्चे का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार रात भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया।

.

.

गंदे नाले के पास रहने वाले राहगीर गौरव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। देर शाम वह अपने कमरे से किसी काम के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गंदे नाले के पास कुछ कुत्ते कोई चीज नोच रहे हैं। पहले तो लगा कि कबूतर को नोच रहे हैं। मगर, जब थोड़ा पास पहुंचे तो देखा कि कुत्ते बच्चे के भ्रूण को नोच रहे थे। जिसके बाद उसने वहां से सभी को भगाया और मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया।

.

.

थाना बस्ती बावा खेल की चौकी लैदर कॉम्प्लेक्स में तैनात एसआई राकेश कुमार ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। भ्रूण करीब 6 माह का लग रहा है जोकि 24 घंटे से ज्यादा के समय से यहां पड़ा हुआ था। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ FIR की गई है।

.

.

.

Latest News