PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त,

punjab-jalandhar-ed-raid-punjab-himachal-pardesh-uttar-pradesh-rajasthan-uttarakhand-maharashtra-in-drugs-case

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब समेत हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगह पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड बुधवार को खत्म हो गई। ED ने छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेज सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है। ED ने से कार्रवाई पंजाब के मेडिकल नशा तस्करी केस में की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा साझा की गई।

.

.

जानकारी के अनुसार ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी। उक्त रेड करीब 24 घंटे से ज्यादा चली। बुधवार को उक्त रेड खत्म हुई तो ईडी द्वारा अधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की गई। बता दें कि साल 2024 में पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को ईडी जालंधर द्वारा टेकओवर किया गया था। जिसकी जांच के बाद मंगलवार को 15 से ज्यादा जगह पर छापेमारी की गई।

.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के तहत ये कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पिछले साल पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दो नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एक कथित बिचौलिए एलेक्स पालीवाल को भी उक्त केस में नामजद किया गया था।

.

.

एजेंसी ने मामले में कुछ व्यक्तियों के घरों के अलावा बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सीबी हेल्थकेयर, स्मिलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज, सोल हेल्थ केयर (आई) प्राइवेट लिमिटेड और एस्टर फार्मा नामक कुछ दवा कंपनियों के परिसरों को भी अपने जांच के दायरे में लिया था। पंजाब पुलिस ने पिछले साल की गई अपनी कार्रवाई के तहत 7 लोगों को गिरफ्तार किया और नशीली दवाएं बनाने वाली फार्मा दवाओं का जखीरा जब्त किया था।

Latest News