PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अगर आपको भी है पंजाब के जिलाधीश कार्यालयों-तहसीलों में काम तो आपके लिए है यह जरूरी सूचना, पेन डाउन स्ट्राइक पर अड़े कर्मचारी, कब से?

punjab-jalandhar-employees-union-versus-punjab-government-ministerial-staff-union-pen-down-strike-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों में एक बार फिर से काम ठप होने वाला है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने फिर से सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारी नेताओं ने बैठक के बाद फैसला लिया है कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी।

यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है, सरकार बार-बार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और सचिव करविंदर सिंह का कहना है कि सरकार बार-बार पैनल से मीटिंग कर मुकर जाती है और उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है। इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान सर्विस के 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है।

इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।

Latest News