PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर, 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की की हत्या के चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा,

punjab-jalandhar-eyewitness-to-the-murder-of-a-13-year-old-girl-studying-in-class-8-made-a-major-revelation

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते दिन रेप न कर पाने पर 8वीं क्लास में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की की हत्या करने के मामले में लाश ढूंढने वाला चश्मदीद अब मीडिया के सामने आया है। उसने इस दौरान चौकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि उसे सबसे पहले हैप्पी पर शक हुआ तो उसने उसके घर के अंदर जाने की जिद की। जैसे ही वह अंदर गया तो देख कि बाथरूम के आगे गद्दों का ढेर लगा हुआ था।

.

उसने जैसे ही गद्दे हटाकर बाथरूम खोला तो लड़की फर्श पर गिरी पड़ी थी। उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। मैंने अंदर जाकर नब्ज चेक की तो सांसें थम चुकी थीं। जैसे ही लड़की की मौत का पता चला तो भीड़ जमा हो गई। आरोपी कमरे में छिपा तो भीड़ उसे निकालकर पीटने लगी। मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और लड़की की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

punjab jalandhar Eyewitness to the murder of a 13 year old girl studying in Class 8 made a major revelation

यही नहीं, आरोपी खुद भी लड़की को ढूंढने का नाटक करता रहा। फिर मौका पाकर घर में लाइटें बंद करके सो गया। चश्मदीद अमरजीत के मुताबिक उसने बताया कि मैं काम से आया तो गली में भीड़ थी। मैंने पत्नी से पूछा कि क्या बात हुई है। पत्नी ने बताया कि लड़की गुम हो गई है, मिल नहीं रही है। मैंने पत्नी को कहा कि तुम अंदर जाओ। इसके बाद मैं अन्य लोगों के साथ टंकी के पास और झाड़ियों में लड़की को ढूंढकर आया। आरोपी हैप्पी भी हमारे साथ ही मौजूद था।

.

हम उसे ढूंढकर थक-हार गए। पुलिस को लोगों ने मेरे आने से पहले बुला लिया था। उन्होंने कहा था कि अंदर कोई नहीं है। चश्मदीद ने बताया कि आरोपी हैप्पी भी अन्य लोगों की तरह बिना शिकन और डरे हमारे साथ लड़की को ढूंढने में लगा रहा। जब अंधेरा हो गया तो वह धीरे से अपने घर में चला गया और जाकर सोने का ड्रामा करने लगा। उसने अपने घर की बत्तियां भी बंद कर दी थीं। हमें समझ नहीं आ रहा था कि लड़की गई तो गई कहां।

.

क्योंकि लड़की बहुत ही शरीफ और भोली थी। बड़ी होती तो ये भी समझा जा सकता था कि कहीं चली गई होगी, लेकिन ऐसी कोई भी बात नहीं थी। घर पर भी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। न ही किसी ने डांटा था। अमरजीत ने बताया कि शनिवार रात के कोई 11 बजे के करीब टाइम था। हम लोग आरोपी के घर के सामने गली में खड़े थे। लड़की की मां भी वहां आ गई। किसी ने बताया कि इनके पास CCTV है। मैंने लड़की की मां से कहा कि मुझे CCTV फुटेज देखनी है।

punjab jalandhar Eyewitness to the murder of a 13 year old girl studying in Class 8 made a major revelation

मैंने फुटेज देखी तो मुझे शक हो गया कि लड़की कहीं नहीं गई। घर के अंदर ही है। किसी अनहोनी का उसी समय अंदेशा हो गया था। हमने गेट खटखटाया, लेकिन खुला नहीं। इससे शक और पुख्ता हो गया। अमरजीत ने बताया कि गेट न खुलने पर लोगों को गुस्सा आ गया। लड़की के भाई के दोस्त भी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने गेट को तोड़ने की कोशिश की तो आरोपी बाहर आ गया। मैंने उसे कहा कि लड़की अंदर है। सच बताओ कहां छिपाई है।

.

इस पर आरोपी बोला कि अंदर कोई नहीं है। पुलिस वाले भी देखकर चले गए हैं। मैंने उसके कंधे पर हाथ मारकर कहा कि लड़की कहीं नहीं है, तुम्हारे घर में है। इस पर तैश में आकर उसने कहा कि तुम ढूंढ लो। आरोपी के घर के गेट के साथ ही अंदर घुसते बाथरूम है। उसने बाथरूम के दरवाजे के साथ गद्दे खड़े कर रखे थे। गली में एक शादी थी, शायद ये उनके गद्दे थे। मैंने जाते ही बाथरूम के आगे खड़े गद्दे हटाए और दरवाजा खोला तो अंदर लड़की फर्श पर गिरी थी।

.

जैसे ही हमने उसे देखा तो होश उड़ गए। कुछ लड़कों ने ये देखते ही आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। मैंने लड़की की नब्ज देखी तो कोई हलचल नहीं थी। लड़की की मौत हो चुकी थी। पुलिस की जांच और लोगों से बातचीत में पता चला कि शनिवार को दोपहर बाद 4 बजे जैसे ही लड़की सहेली से मिलने उसके घर में दाखिल हुई तो उसने अकेले होने का फायदा उठा लिया। आरोपी की पत्नी और बेटी (मृतका की सहेली) लुधियाना गई हुई थी। मृतक लड़की को इसका पता नहीं था।

.

आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो तार से गला घोटकर उसे मार डाला। जब लड़की मर गई तो उसने लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने गेट को ताला लगाया और गाड़ी लेकर आ गया। गली में शादी होने के चलते, शादी वाले घर वालों ने अपने पुराने बेड आरोपी के घर के अंदर रखे थे। गाड़ी लाने के बाद हैप्पी शादी वाले घर गया। वहां उनको कहा कि मैंने गाड़ी लगानी है, इसलिए बैड उठवा लो।

.

ये कहकर उसने बैड घर के अंदर से उठवा दिए। इसके बाद गाड़ी को बैक कर गेट की तरफ को मुंह करके खड़ा किया ताकि बैक करने के चक्कर में कोई देख न ले। अगर भागने की भी जरूरत पड़े तो आसानी रहे। शायद वह लोगों के शांत होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन मामला बिगड़ गया। गली के लोगों ने बताया कि आरोपी का अन्य लोगों के घर इतना आना-जाना नहीं था, लेकिन लड़की की फैमिली के साथ इनका बहुत प्यार था।

punjab jalandhar Eyewitness to the murder of a 13 year old girl studying in Class 8 made a major revelation

20 नवंबर को आरोपी के परिवार ने एनिवर्सरी बनाई थी। केट कटिंग सेरेमनी में लड़की और उसका परिवार शामिल हुआ था। इसके अगले ही दिन जब आरोपी की पत्नी बीमार पड़ गई तो लड़की की मां ने ही आरोपी की बेटी के लिए खाना बनाया और उसे स्कूल भेजा। एनिवर्सरी के दिन ही आरोपी की लड़की पर नीयत बिगड़ गई थी। हरियाणा के सोनीपत में रहते लड़की के मामा ने बताया कि वह हिसार में नौकरी करता है। उसे शाम को फोन गया कि भांजी घर से गायब हो गई है और

.

मिल नहीं रही। इस पर वह बहन के घर जालंधर पहुंचा। रास्ते में ही पता चला कि लड़की की डेडबॉडी मिली है। जब वह जालंधर पहुंचा तो उसने देखा कि लड़की के माथे पर किसी चीज से वार किया गया था। उसके गले पर गहरे निशान मिले। बिजली के तार के मदद से उसका गला घोंटा गया था। ये सीधा-सीधा हत्या का मामला था और पुलिस को शिकायत भी हत्या की दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही जालंधर शहर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उक्त आरोपी को फांसी की सजा देने की बात की जा रही है।

Latest News